फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर पेंशनर्स ने सौंपा 22 सूत्री ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पेंशन पुनरीक्षित करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने सहित कई मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले पेंशनर्स ने मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इससे पहले बैठक के बाद सदभावना पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें पेंशन का पुनरीक्षित करने, लेनदेन के अलावा सभी कार्य कोषागार से करने और पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की गई है। इसके अलावा ज्ञापन में वेतन विसंगतियों के संसोधनों को पेंशन में लागू करने और पेंशनर्स को कैशलेस इलाज की सुविधा की भी मांग की गई है। पेंशनर्स ने मृत्यू के बाद पारिवारिक पेंशनर्स से किसी भी तरह की वसूली न करने और रोडवेज बसों में यात्रा करने पर 50 फीसदी तक किराए में छूट की मांग की है। वादा निभाओ रैली की अध्यक्षता अनूप सिंह पैसल ने और संचालन अनिल कुमार माहेश्वरी ने किया। ज्ञापन दिए जाने के दौरान पुरुषोत्तम सरन, रामसरन सिंह, महेश सरन, रामऔतार वर्मा, गंगा सरन, करतार सिंह, रामप्रसाद सिंह, गजेंद्र सिंह, चंद्रसेन, मूलचंद, चरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें