बीकॉम कंप्यूटर की टॉपर बनीं बिजनौर की पूजा ठाकुर
बिजनौर । कृष्णा कॉलेज से अंतिम वर्ष की छात्रा पूजा ठाकुर ने बी काम कंप्यूटर में यूनिवर्सिटी टाप करके कृष्णा कॉलेज सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया है । पूजा ठाकुर आवास विकास कॉलोनी निवासी विनेश ठाकुर की बेटी है ।पूजा ने हाई स्कूल मार्डन एरा पब्लिक स्कूल , और इंटर की परीक्षा एसडीएम पब्लिक स्कूल मुरादाबाद से पास की। पूजा सिविल सेवा में जाने का इरादा रखती है।
गजाला ने किया विवि टॉप
बिजनौर । आरबीडी महिला महाविद्यालय प्राचार्या विदुषी भारद्वाज ने बताया कि एमए चित्रकला की संस्थागत छात्रा गजाला ने विश्वविद्यालय टॉप किया है। गजाला ने चित्रकला में 77.63 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विश्वविद्यालय टॉप किया है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा गजाला को सम्मानित किया जाएगा। विभागाध्यक्ष किश्वर जैदी ने बताया कि गजाला ने जिले व कॉलेज का नाम रोशन किया है।
एलएलबी का शानदार परीक्षाफल
फोटो 18,19,20,21
बिजनौर । विवेक कॉलेज ऑफ लॉ बीए एलएलबी का परीक्षाफल शानदार रहा। प्राचार्य राजीव चौधरी के अनुसार एलएलबी पंचवर्षीय के द्वितीय सेमेस्टर में 19, चतुर्थ सेमेस्टर में 13, षष्टम सेमेस्टर में 12, अष्टम सेमेस्टर में नौ, दशम सेमेस्टर में 18 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। कृतिका अग्रवाल ने द्वितीय सेमेस्टर में 73 प्रतिशत, विनय ढाका ने चतुर्थ सेमेस्टर में 72.2 प्रतिशत, मेघा सिंघल ने षष्टम सेमेस्टर में 73.6 प्रतिशत, स्वीटी देशवाल ने अष्टम सेमेस्टर में 73.2 प्रतिशत तथा मोहित कुमार ने दशम सेमेस्टर में 70 प्रतिशत अंक पाकर महाविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
इलमा खालिद प्रथम
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी का बीएससी कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विभागाध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि परीक्षा में कॉलेज में इलमा खालिद ने प्रथम, निपुण राजपूत ने द्वितीय व रखिल पाराशर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
सात अगस्त को दें परीक्षा
बिजनौर। शिक्षा सत्र 2017-18 व इससे पूर्व के वर्षों में जिन विद्यार्थियों की शारीरिक शिक्षा और खेल की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, वे सात अगस्त को सुबह दस से दो बजे तक प्रयोगात्मक परीक्षा दे सकते हैं। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग प्रभारी शांतनु काकरान ने दी।