फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी से भरा टैम्पों तालाब में गिरा, तीन को बाहर निकाला, सवा तीन घंटे के प्रयास से बच्चों को बाहर निकाला गया, हालत गम्भीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे सहित चार को बाहर निकाला, सभी सुरक्षित
विज्ञापन

फोटो-
चांदपुर । चांदपुर दिल्ली हाइवे पर गांव दरबाड़ा में बस की टक्कर से यात्रियों से भरा टेंपो तालाब में गिर गया। गांव के लोगों ने एक महिला सहित तीन को बाहर निकाला। परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस व गांव वासियों ने समझाकर जाम खुलवा दिया। बस को धनौरा थाना पुलिस ने पकड़ लिया। करीब सवा तीन घंटे के प्रयास के बाद पुलिस व गांववासियों के प्रयास से तीन साल के बच्चों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। परिजन बच्चे को इलाज के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन

सोमवार को करीब सवा तीन बजे चांदपुर से थ्री व्हीलर यात्री लेकर धनौरा की ओर जा रहा था। टेंपो में करीब 10-11 यात्री बताए जा रहे हैं। गांववासियों के अनुसार टेंपो चालक ने चांदपुर-दिल्ली मार्ग पर गांव दरबाड़ा में यात्री उतारने के लिए जैसे ही रोका, चांदपुर की ओर से तेज गति से आ रही बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो तालाब में गिर गया। कुछ यात्रियों ने कूद कर जान बचाई जबकि एक महिला सहित तीन को गांव के लोगों ने तालाब बाहर निकाला। बचाव के लिए जेसीबी तथा क्रेन का बुलाया गया। नाजरीन का तीन साल का बच्चा काफी प्रयास के बाद हाथ नहीं लगा। पुलिस व गांववासियों के प्रयास से करीब सवा तीन घंटे बाद बच्चे को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। कोतवाली निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चे की सांस चल रही थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। टैम्पों चालक फरार हो गया, जबकि बस को पुलिस ने धनौरा में पकड़कर कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पर मौके पर चांदपुर, नूरपुर, हीमपुर दीपा, हल्दौर, शिवाला कला की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें