गुमशुदगी दर्ज कराई
किरतपुर। ग्राम मेमन सादात निवासी सीताराम पुत्र तुलसी ने थाने में मानसिक रूप से बीमार चल रहे अपने पुत्र देवेंद्र कुमार (26) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार वह 16 जुलाई से घर से लापता है।
पद संभाला
किरतपुर। पिछले एक वर्ष से सफाई निरीक्षक के रिक्त चल रहे पद पर मेरठ से स्थानांतरित होकर आए राजवीर सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। एक वर्ष से सफाई निरीक्षक पद के रिक्त पड़े रहने से नगर की सफाई व्यवस्था नाममात्र रह गई थी।
ग्राम प्रधानों की बैठक
किरतपुर। केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा एक अगस्त से 30 अगस्त तक चलाए जाने वाले वृहद स्वच्छता अभियान की जानकारी हेतु बुधवार को ब्लॉक में आयोजित ग्राम प्रधानों एवं सफाई कर्मियों की बैठक में उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में खंड विकास अधिकारी अम्बरीश कुमार ने ग्राम प्रधानों को अवगत कराया कि अभियान की शुरूआत गांव के प्रवेश मार्ग की मुकम्मल सफाई से होगी तथा ठोस एवं दृव्य अपशिष्ट, सुरक्षित निस्तारण, एवं उसके प्रबंधन में इनोवेशन की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में नरेश कुमार, हुस्ना नाज, वाजिद, शमीमा, रामनाथ, समरपाल सिंह, शराफत, सोमकार सिंह, संजीव शर्मा, राजकुमार आदि रहे।