गजरौला शिव। अलाउद्दीनपुर के पंचायत घर पर आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनका शीघ ही निस्तारण करने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर अलाउद्दीनपुर उर्फ जंदरपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन, राशनकार्ड, विकलांग पेंशन आदि समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। ग्राम प्रधान अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी विनीत कुमार ने गांव वालों से सहयोग बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में राशन डीलर जहूरुल हक, सुनील कुमार यादव, मोनू कुमार, देवेंद्र सिंह, नसीम अहमद, मोहम्मद इस्माइल, छोटी देवी, विशंभरी आदि मौजूद रहे।