सैदनगली। क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों के चेहरे पर लकीरें खिंच गई हैं। सबकी निगाहें आसमान की ओर टिकी हुई हैं। बारिश न होने के कारण फसलें सूखने के कगार पर हैं। जबकि लोग गर्मी से बेहाल हैं।
आधी जुलाई बीत जाने पर भी क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की सभी सूचनाएं गलत साबित हो रही है। जब भी बादल आते हैं। लेकिन बरसते नहीं हैं। किसान देखते रह जाते हैं। क्षेत्र के किसान हरपाल सिंह, रंजीत सिंह विकास कुमार, रामजी लाल, अरविंद कुमार आदि का कहना है कि अबकी बार काफी तादाद में धान की फसल बोई जानी है। धान की नर्सरी बहुत ज्यादा लगाई है। लेकिन बारिश न होने के कारण धान की फसल सूखने की ओर है। किसानों का चारा, गन्ना, ज्वार, बाजरा की फसल झुलसकर सूख रही है। जिसे देखकर किसान भारी परेशानी में है। क्षेत्र की स्थ िति सूखे की बन रही है। मशीन चलाकर किसान सिंचाई कर रहे हैं। जो बहुत महंगा पड़ता है।