फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार आरपार, पॉलीथिन प्रयोग से करो बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पॉलीथिन के प्रयोग बंद करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों ने पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने के लिए खूब नारे लगाए। डीएम अटल कुमार राय खुद करीब डेढ़ किलोमीटर तक स्कूली बच्चों के साथ पैदल चले। उन्होंने दुकानदारों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह स्कूली बच्चों को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुलाया गया। डीएम अटल कुमार राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अनेक स्कूलों से आए हजारों बच्चों ने रैली में हिस्सा लिया। उनके हाथ में पॉलीथिन बैन करने के लिए अनेक नारे लिखे बैनर थे। लोगों को कपड़े के थैले का प्रयोग करने को कहा। रैली प्रदर्शनी, जजी, शास्त्री चौक, सिविल लाइंस, मुख्य डाकघर चौक होते हुए विकास भवन पर जाकर खत्म हुई। डीएम अटल कुमार राय सिविल लाइंस पर काफी दूर तक बच्चों के साथ पैदल चले। एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा, एसडीएम बृजेश कुमार पूरी रैली में पैदल बच्चों के साथ रहे। रैली में डीआईओएस राजेश कुमार, नगर पालिका ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी, सफाई निरीक्षक अजय गौतम, दिलीप आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, झालू में ग्रेट इंडियन एकेडमी के शिक्षकों ने पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। दिव्यांश, वंश, शावेज, प्रियांशु, खुशी, तनिष्क आदि विद्यार्थियों ने कस्बे वासियों को पॉलीथिन के नुकसान बताते हुए इसका प्रयोग बंद करने का आह्वान किया। आयुष अग्रवाल, मोहम्मद फैजल, ललिता मिश्रा आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


रैली से लगा जाम, लोग हुए परेशान
बिजनौर। जिला मुख्यालय पर निकाली गई जागरूकता रैली अव्यवस्थाओं का शिकार हो गई। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में हजारों की संख्या में बच्चे पहुंचे। रैली का संचालन शुरू होते ही हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। गाड़ियों के बीच फंसे बच्चों को निकालने के लिए एसपी सिटी दिनेश सिंह ने खुद अपने गनर के साथ कमान संभाली और तमाम बच्चों को वापस स्टेडियम में भेजा। काफी मशक्कत के बाद बच्चों को स्कूलों में वापस भेजा जा सका। एसपी सिटी रैली में इतने अधिक बच्चों को देखकर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना दिए इतने बच्चों को क्यों बुलाया गया। अगर कोई हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें