फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा ने एक दिन में बकाएदारों से वसूले ढाई लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गृह कर व जलकर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर पालिका ने कार्रवाई तेज कर दी है। नगर क्षेत्र में 250 से ज्यादा बड़े बकाएदारों की सूचि बनाकर अब तक 28 लाख रुपये की आरसी जारी की है। जबकि एक करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया गृह कर व जलकर की वसूली के लिए कर अधीक्षक के नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

बकाएदारों की सूची बनाकर वसूली करने को पालिका ने कमर कस ली है। गृहकर व जलकर के 250 से ज्यादा बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर पालिका ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत 28 बड़े बकाएदारों को आरसी जारी की गई है। इसी के तहत मंगलवार को दो लाख रुपये से ज्यादा के एक बकाएदार से वसूली की गई। गृह कर व जल कर की वसूली में तेजी लाने के लिए कर अधीक्षक मोहम्मद सुहैल के नेतृत्व मेें तीन टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक कर निरीक्षक के अलावा चार कर अमीन और चार सहायकों को शामिल किया गया है। जो कि रोजाना बकाएदारों से वसूली के अलावा कर निर्धारण का काम करेंगे। एसडीएम व नगर पालिका परिषद के प्रभारी अधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि गृह कर व जल कर वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। जो लोग समय पर शुल्क जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें