अमरोहा। नेशनल हाईवे स्थित डिडौली क्षेत्र के चौधरपुर में चलतें कंटेनर के इंजन में अचानक आग लग गई। आग की लपटे उठते ही अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर खुर्द निवासी चालक मोहित मुरादाबाद से कंटेनर लेकर गजरौला के लिए चला था। जैसे की कंटेनर डिडौली कोतवाली के गांव चौधरपुर पुल पर पहुंचा तभी अचानक इंजन में आग लग गई। आग लगते की चालक ने ट्रक रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछाकर कर आग पर काबू पाया। चालक मोहित के मुताबिक गाड़ी के टायर और केबिन जलने के कारण कपड़ों मे रखे दो हजार रुपये भी जलकर राख हो गए।