धर्मेंद्र यादव ने नईमुल के लिए मांगे वोट
नूरपुर। सपा के बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महागठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी हाजी नईमुल हसन भारी मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं ने में नई ऊर्जा का संचार किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से नईमुल को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की अपील की।
मंगलवार को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव नूरपुर विधानसभा उप चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन के समर्थन में लोगों को एकजुट करने को पहुुंचे थे। इसके बाद वे क्षेत्र के गांव मेवा जट, मेवा नवादा, मकसूदनपुर, रहपनपुर, रवाना, विरामपुर, ताजपुर, बूढ़नपुर, गल्लाखेड़ी, मंसूर सराय आदि गांवों का दौरा कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि नईमुल की जीत से गठबंधन के सभी सदस्यों का सम्मान बढ़ेगा, जबकि सत्ता के मद में चूर भाजपाइयों का अहंकार चूर हो जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, मनोज पारस, अशोक चौधरी, एमएलसी आनंद भदौरिया, विनय कुमार, तिरू सिंह, अरुण कश्यप, दीपक निषाद, अकबर अंसारी, सदाकत अंसारी, योगेंद्र कुशवाहा, लीलावती कुशवाहा, राजेश अग्रवाल, मदनलाल सैनी, रूप कुमार, सलीम अहमद शामिल थे।
अवनी सिंह ने किया गांवों में जनसंपर्क
नूरपुर। भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह ने विजय नंगला, पीपला जागीर, फतियाबाद, झीरन, पुरैना, मिर्जापुर, हुकुमतपुर, टंढेरा, सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवो का दौरा कर डोर टू डोर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होने अपने पति लोकेंद्र चौदहान के समान ही जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करने का आश्वासन दिया। भाजपा प्रत्याशी के साथ लोकेंद्र चौहान के बड़े भाई सीपी सिंह, अनिल शर्मा, राजीव त्यागी, नवनीत चौहान, हरभजन सिंह, सुधीर चौहान, विनित देवरा, राजवीर चौहान, नरेश कुमार, प्रणय मनु गुप्ता, धर्मेन्द्र जोशी, मनोज चौधरी, ललित तोमर, जिला पंचायत सदस्य वीरसिंह आदि ने घर-घर जाकर लोगो से वोट मांगे। उधर विधायक ओम कुमार ने भी अवनी सिंह के पक्ष में ढीकली, बूढ़पुर गोपालपुर, मुजाहिदपुर, पोटा, कासमपुर, पंडिया आदि गांवो का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। इस दौरान पूर्व एमएलसी बाबू जयसिंह, नरेश कुमार, हेमेंद्र प्रधान, संजीव प्रधान, मनोज कुमार, अरवित्त कुमार, बलजीत सिंह, शेरसिंह, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।