फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी सदस्यों ने नगरपालिका परिषद पर लगाए अनियमितता के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद की बोर्ड बैठक हंगामे के कारण स्थगित हो गई। बोर्ड बैठक में हस्ताक्षर के दौरान दो सदस्यों में तीखी नोकझोंक हुई। कुछ सदस्यों ने बोर्ड की बैठक तीन माह में आयोजित होने तथा सरकारी धन का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे के बीच चेयरपर्सन ने बोर्ड बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद सभागार में चेयरपर्सन सबिया निशात, ईओ विनोद कुमार की उपस्थिति में जैसे ही बोर्ड बैठक हुई तभी नगरपालिका सदस्य अनवर खां मनसूब, शाहजहां बेगम, नरेंद्र पारचा, पूनम रानी, रणधावा सिंह, फूलजहां, विद्यावति, उदय चौधरी सहित अनेक सदस्यों ने ईओ और पूर्व चेयरमैन पर करोड़ों रुपये खुर्द-बुर्द करने, महंगी सामग्री खरीदने और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सदस्यों ने नगरपालिका परिषद में पुलिस बुलाने का भी आरोप लगाते हुए विरोध किया। इसी बीच एक सदस्य की महिला सदस्य से तीखी नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ता देख ईओ और चेयरपर्सन ने बैठक स्थगित कर दी। उधर, विरोधी सदस्यों ने तीन माह बाद बैठक बुलाने, गत कार्रवाई रजिस्टर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार करने का दावा किया।

पुलिस आने से नाराज थे सदस्य-ईओ
ईओ विनोद कुमार ने बताया कि बैठक में हस्ताक्षर प्रक्रिया के दौरान कुछ सदस्यों ने नगरपालिका परिषद परिसर में पुलिस के आने पर आपत्ति की। इसी बीच एक महिला और पुरुष सदस्य के बीच कहासुनी होने पर हंगामा बढ़ गया। जिसके कारण बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी। ईओ ने अनियमितता के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन


जल्द होगी बोर्ड बैठक-चेयरपर्सन
चेयरपर्सन सबिया निशात और पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां ने बताया कि सदस्यों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद की जल्द ही बोर्ड बैठक आयोजित होगी। चेयरपर्सन ने सभी सदस्यों की सहभागिता से नगर विकास को आसगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें