फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल बुग्गी की तीन चरणों में कराई तौल में दुरुस्त मिले तौल कांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद ने किसान सहकारी चीनी मिल में तौल कांटों का निरीक्षण किया। एक बुग्गी की तीन चरणों में कराई गई तौल में तौल कांटा दुरुस्त मिला।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ.एसएस ढाका की उपस्थिति में उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद राजेश मिश्रा ने सोमवार को चीनी मिल पहुंचकर तौल कांटों का निरीक्षण किया। चीनी मिल गन्ना लेकर पहुंची एक बैल बुग्गी को तौल के लिए रोका गया। गांव सौपुरी निवासी किसान अनिल की बुग्गी को बुग्गी कांटे पर तौला तो उसका वजन 61.70 क्विंटल मिला। बुग्गी पर पांच और 10 किलोग्राम का बांट रखकर दोबारा वजन कराया गया। इसके बाद बैल बुग्गी को ट्रैक्टर-ट्रॉली के तौल कांटे पर तौला गया। तीन चरणों में कराई गई तौल में बुग्गी का वजन 61.70 क्विंटल ही मिला।
मुख्य गन्ना अधिकारी ने उप गन्ना आयुक्त को बताया कि जारी पेराई सत्र में चीनी मिल ने अब तक 41 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई कर 12.20 प्रतिशत औसत चीनी परता के साथ पांच लाख से अधिक बोरे चीनी का उत्पादन किया। उन्होंने बताया कि चीनी मिल द्वारा चीनी मिल द्वारा 31 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का 1.26 अरब रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें