फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुड़ाहेड़ी में दूसरी बार भी सहकारी बैंक प्रतिनिधि का नहीं हुआ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के नेताओं की प्रतिष्ठा का सवाल बना किसान सेवा सहकारी समिति में सहकारी बैंक प्रतिनिधियों का चुनाव शनिवार को भी नहीं हो सका है। इसकी वजह चुनाव अधिकारी के समिति में चुनाव कराने नही पहुंचना बताया गया है। दो समितियों में बैक प्रतिनिधियों व छह समितियों में जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि का चुनाव हो गया है।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के पिछले माह हुए चुनाव में किसान सेवा सहकारी समिति खुड़ाहेड़ी चंदक के सहकारी बैंक प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर बवाल हो गया था। चुनाव आयोग ने सहकारी समितियों के रिक्त पदों पर शनिवार को चुनाव का कार्यक्रम जारी किया था। खुडाहेड़ी चंदक समिति में सहकारी बैंक प्रतिनिधि का चुनाव दूसरी बार भी नहीं हो सका है। यह चुनाव सत्ता व विपक्ष नेताओं के लिए नाक का सवाल बना हुआ है।
सह जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यपाल सिंह के अनुसार हल्दौर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी ब्रजपाल सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। निर्वाचन अधिकारी की तबियत अचानक खराब हो गई। निर्वाचन अधिकारी चुनाव कराने नहीं पहुंचे। इस कारण चुनाव नहीं हो सका है। हल्दौर समिति में राजपाल सिंह, प्रमोद कुमार,मुकेश कुमार, राजीव कुमार, कायम हुसैन, बिजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, मलखान सिंह, ओमपाल सिंह, नृपेंद्र सिंह सहकारी बैंक प्रतिनिधि चुने गए है। जिला सहकारी संघ के लिए मुढाल से यशवंत सिंह, संते, किवाड से राधा, काजमपुर से महिपाल सिंह, परवीन सिंह, सहसपुर से काजी इकबाल अहमद, दुष्यंत कुमार, जटपुरा मुस्सेपुर से सीतम सिंह चुने गए हें। बरूकी सहकारी समिति के लिए सोम कुमार उपसभापति बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें