भूमिका एकेडमी की ओर से एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत बेटी संसार शीर्षक पर नाट्य प्रस्तुति का मार्मिक मंचन किया गया। संदेश दिया गया कि बेटियां बेटों से कम नहीं है।
शुक्रवार की रात एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम आजाद भगत सिंह, युवा हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मालती चौहान ने नटराज की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद लिटिल इस्माइल डांस एकेडमी के कलाकारों ने देशभक्ति प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। भूमिका ग्रुप के कलाकारों ने बेटी संसार शीर्षक पर नाटिका का मंचन किया। इस प्रस्तुति को देख दर्शक भाव विभोर हो गए। कलाकारों ने प्रस्तुति देकर समाज को संदेश दिया कि बेटियां बेटों से पीछे नहीं है। हम सभी जितना संरक्षण एवं मार्गदर्शन बेटों को आगे बढ़ाने में देते है। यदि इतना बेटियों को प्राप्त हो जाए तो बेटियों बेटों से कई कदम आगे बढ़कर देश के नाम को विश्व में विख्यात करने में पीछे नहीं है। नाटक की प्रस्तुति में कलाकार भुवनेश, मोहसिन, हर्ष , माधुरी, शुभि, सुरभि, श्वाति, शिवांगी रहे। बेटी संसार नाटक के लेखक व निर्देशक साहित्यकार दीपांशु शर्मा , दीपक कुमार रहे। इसके बाद कलाकारों ने और भी कई प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में टिकेंद्र कुुमार, विवेक कुमार शर्मा, ब्रह्मजीत चौहान, गौरव, शिवम ने सहभागिता दी। कार्यक्रम सुमित शर्मा, राकेश चौधरी, नीतू शर्मा, राजेश्वरी देवी, सभासद स्मिता रानी, मुकेश रावत, लक्ष्मण सिंह, सतपाल सिंह, मिथलेश देवी मौजूद रहीं। संचालन सुमित शर्मा ने किया।