फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ बाइक से किरतपुर से लौट रहा था फरहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/किरतपुर । नगर के शायर फरहत जमा खां की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। पत्नी हादसे में घायल हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला पठानपुरा निवासी 42 वर्षीय शायर फरहत जमा खां अपनी पत्नी इशरत जहां के साथ बाइक से किरतपुर से वापस घर लौट रहे थे। रविवार देर शाम करीब आठ बजे नजीबाबाद-किरतपुर के बीच फरहत जमा खां की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। सीने में गंभीर चोटें लगने से फरहत जमा घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए। उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

नजीबाबाद के पूजा हॉस्पिटल पहुंचने पर चिकित्सक ने शायर फरहत जमा खां को मृत घोषित कर दिया। फरहत जमा इस्लामी फंड में कलेक्शन क्लर्क का काम करते थे। उनकी मौत पर शायरों और कवियों शादाब जफर, डॉ. आफताब नोमानी, अख्तर मुल्तानी, महताब नजमी, प्रदीप डेजी, इकबाल हिंदुस्तानी, नीरज सिंघल, अजय जौहरी, राजेश मिश्रा ने संवेदना व्यक्त की। सोमवार दोपहर बाद फरहत जमा खां को सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें