फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सेतु निगम ने शासन और रेलवे को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आगामी वर्षों में जनपद बिजनौर के छह प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा। फ्लाईओवर बनने से जहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं ट्रेनों का संचालन निर्बाध हो सकेगा।
विज्ञापन

राज्य सेतु निगम ने जनपद बिजनौर के अलग-अलग प्रमुख मार्गों पर स्थित छह रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव गतवर्ष उत्तर प्रदेश शासन और रेलवे को स्वीकृति के लिए भेजा है। बिजनौर मुख्यालय से वाया नांगल नजीबाबाद मार्ग पर चंदक रेलवे क्रॉसिंग 495बी, मुरादाबाद-सहारनपुर रेलवे सेक्शन के बीच धामपुर-नहटौर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 458बी, नजीबाबाद से वाया बुंदकी नगीना मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 477बी पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
इसके अलावा गजरौला-मुअज्जमपुर रेलवे सेक्शन के अंतर्गत बिजनौर-नगीना मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 59बी, स्टेट हाईवे पर बिजनौर-चांदपुर-गजरौला मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 26सी और रेलवे क्रॉसिंग 27सी पर भी फ्लाईओवर निर्माण को प्रस्तावित किया गया है। राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सेतु निगम द्वारा हाल ही में नजीबाबाद में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। जिससे भारी यातायात संचालन में और राहगीरों को काफी सुविधा हुई है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव को शासन और रेलवे से अनुमति मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें