फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का ताजपुर में

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। हाफिज अब्दुल हकीम मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से राजा का ताजपुर में प्रस्तावित सौ बेड के अस्पताल और आयुर्वेदिक व यूनानी पैरामेडिकल कॉलेज का मीरापुर के पूर्व विधायक जमील अहमद और मुफ्ती मो. रहमान ने संयुक्त रूप से नींव में पांच ईट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गांव रवाना शिकारपुर निवासी हाफिज मोहम्मद उस्मान अपने स्वर्गीय पिता की याद में राजा का ताजपुर में सौ बेड के अस्पताल और आयुर्वेदिक यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को दुआ के बाद मीरापुर के पूर्व विधायक मो. जमील अहमद, नौगांवा के मुफ्ती रहमान व हाफिज मो. उस्मान अंसारी ने संयुक्त रूप से नींव में पांच ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इससे पूर्व आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए हाफिज उस्मान अंसारी ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के खुलने से ताजपुर और आसपास के क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान हाजी इदरीश अहमद, सचिन चौहान, नईम अहमद, सुरेश सैनी, बाबू असलम, डा. खलील अहमद, एजाज अली, राजेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, इस्तकार अहमद आदि मौजूद रहे। हाफिज अब्दुल रहमान ने दुआ कराई। कार्यक्रम का संचालन मौलाना शौकत अली ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें