फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह तक बंद रहेगा फ्लाईओवर से आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। राज्य सेतु निगम डबल फाटक फ्लाईओवर के बिहारी का तिराहा क्षेत्र में अंतिम चरण का काम रविवार (आज) से शुरू करेगा। इस दौरान डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग से बिहारी का तिराहा क्षेत्र तक फ्लाईओवर से आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज अग्रवाल, एई आरडीएस गुर्जर के नेतृत्व में फोरलेन डबल फाटक फ्लाईओवर के अंतिम चरण का निर्माण कार्य 14 जनवरी 2018 से शुरू होगा। सेतु निगम की ओर से बिहारी का तिराहा क्षेत्र में संपर्क मार्ग पर हॉट मिक्स प्लान से बजरी डालने का काम किया जाएगा। आरडीएस गुर्जर ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते बिहारी का तिराहा क्षेत्र से फ्लाईओवर से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
करीब एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्य में सड़क निर्माण के साथ सेतु निगम रेडिमेड डिवाइडर मार्ग पर रखेगा। ताकि कोतवाली दिशा से कोटद्वार जाने वाले वाहन सीधे पुकार सिनेमा की दिशा की ओर से पुकार सिनेमा की ओर से आने वाले वाहन पुल के नीचे सर्विस रोड से कोतवाली दिशा में आवागमन कर सकें। आरडीएस गुर्जर के अनुसार इस अवधि में गुरुद्वारा से तहसील दिशा में फ्लाईओवर से आवागमन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें