भाजपाइयों ने मनाया सुशासन दिवस
- पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलने का किया गया आह्वान
- अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर बूथों पर जाकर बांटी मिठाई
फोटो संख्या 6
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर/गजरौला शिव/नगीना/बढ़ापुर।
महान शिक्षाविद्, क्रांतिकारी भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने बूथों पर जाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
कार्यक्रम का शुभारंभ नई बस्ती से 12 वर्षीय रणवीर चौधरी ने केक काटकर किया। भाजपाइयों ने कुष्ठ आश्रम में जाकर फल वितरित किए। गीता नगरी में सिविल लाइन द्वितीय, अग्रवाल धर्मशाला, कांशीराम कॉलोनी आदि में भी बूथ अध्यक्षों के साथ मिठाई वितरित की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने देश में सुशासन की स्थापना की है। इस दौरान राममोहन अग्रवाल, सुनील राजपूत, मानव सचदेवा, आशीष अग्रवाल, नीता अग्रवाल, विजय अरोड़ा, विनय राणा, भूपेंद्र चौधरी, डॉ. बीरबल सिंह, डॉ. नवनीत गर्ग, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
महिला नेत्रियों ने कांशीराम कॉलोनी में बच्चों के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। महिलाओं, बच्चों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। मूंगफली, रेवड़ी वितरित की गईं। पूनम गोयल, डॉ. रचना पाल, विनोद मलिक, संगीता शर्मा, रामकौर, यशोदा खन्ना आदि मौजूद रहे।
गजरौलाशिव के जमालपुर पठानी में बूथ पर मिठाई बांटकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दीर्घायु होने की कामना की गई। राजेंद्र भुईयार, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, संजीव कुमार, बाबूराम, सुदर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।
नगीना में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। विश्नोई सराय स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाया। नगर अध्यक्ष ओमपाल सिंह सैनी, संचालन अरुण कुमार शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री विकास अग्रवाल, मनोज वाल्मीकि, अजीत अग्रवाल, प्रभातचंद्र गुप्ता, शिव शंकर सक्सेना, सौरभ मित्तल, डॉक्टर भूपेश चौहान, चंद्रशेखर पाल, संत राम सैनी, रंजीत चौधरी, मनोज विश्नोई, आशु विश्नोई, गर्वित, हाजी निसार, कय्यूम राईन, हिमांशु विश्नोई, नवीन महेश्वरी आदि रहे।
बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी स्थित खोखरा मंदिर में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजयपाल सिंह की अध्यक्षता, महासचिव अजयराज सिंह के संचालन में हुई सभा हुई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान रामपाल सिंह, विमल जोशी, संजय कर्णवाल, पतराम सिंह प्रधान, डॉ. रामकुमार, भीम सिंह, पुनीत अग्रवाल, सुरेंद्र कर्णवाल, संजीव कुमार, आशाराम सैनी, उत्तम सैनी, वीरेंद्र सैनी, मुकेश प्रजापति, लक्ष्मण सिंह प्रजापति, प्रभात अग्रवाल, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।