फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में बारात को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। निकाह के दौरान दूल्हे पक्ष की ओर से दहेज में 25 लाख की रकम मांगने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे व बारातियों को बंधक बना लिया ओर निकाह की कोई रस्म नहीं होने दी। दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला अचारजान निवासी एक युवती का निकाह गाजियाबाद लोनी निवासी एक युवक के साथ तय हुआ था। युवती पक्ष का आरोप है कि रिश्ता होने के बाद से ही युवक के परिजन 25 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। कई बार उन्होंने रिश्ता तोड़ने की भी धमकी दी। मोबाइल पर दोनों पक्षों की बात होती रही और तय हुआ कि बारात लेकर आ जाएं। बुधवार को गंज मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बारात आ गई। बारात में सभी माहौल खुशी के साथ चल रहा था। इस दौरान दूल्हे पक्ष के लोगों ने 25 लाख रुपये की अपनी मांग फिर से रखी दी और कहा कि रुपये नहीं मिलने पर वे निकाह की रस्म नहीं होने देंगे। इस बात पर दुल्हन पक्ष के लोग बिगड़ गए और हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे व बारातियों को बंधक बना लिया। निकाह की कोई रस्म पूरी नहीं हुई। दूल्हे पक्ष के लोग समझौते के लिए गिड़गिड़ाते रहे, पर दुल्हन पक्ष के लोग लालची लोगों में अपनी बेटी के निकाह के लिए तैयार नहीं हुए। कुछ लोगों के बीच में पड़ने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता शुरू हुई। देर शाम तक इस वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें