फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तीन नेता बने राहुल गांधी के प्रस्तावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/स्योहारा (ब्यूरो)। राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया में जिले के तीन कांग्रेस नेताओं को भी प्रस्तावक बनाया गया है।
विज्ञापन

राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए हर प्रदेश और जिले से उनके नामांकन पत्र के लिए प्रस्तावक बनाए गए हैं। राहुल गांधी के समर्थन में कई सेट दाखिल किए गए हैं। बिजनौर के पूर्व एमएलसी नसीब पठान, कांग्रेस नेता मनोज भारद्वाज और हुमायूं बेग को भी प्रस्तावक बनाया गया है।
वहीं, स्योहारा में राहुल गांधी का कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। गांव पाइंदापुर में युवा कांग्रेस नगीना लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष फयाजुद्दीन के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए राहुल गांधी के कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर लड्डू बांटे एक दूसरे को बधाई दी। फयाजुद्दीन ने कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने से देश और कांग्रेस पार्टी को आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा। इसकी शुरुआत गुजरात विधान सभा चुनाव से होगी। इस मौके पर दीपक, अशोक कुमार, आलोक, राहुल, महेंद्र, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें