शाकिर मिर्जा पर लगी रासुका
नजीबाबाद(बिजनौर)। चर्चित जफर खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी शाकिर मिर्जा को रासुका में निरुद्घ किया गया। नगर के मोहल्ला सब्नीग्रान निवासी ठेकेदार मोहम्मद जफर खान की ईद के दिन घर पर ही ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में शाकिर मिर्जा, ग्यास मिर्जा और सबा खान आरोपी थे। जफर हत्याकांड के मुख्य आरोपी शाकिर मिर्जा पर सनसनीखेज हत्याकांड के अलावा कई अन्य आपराधिक मामले हैं। नजीबाबाद पुलिस की संस्तुति पर जिला प्रशासन ने शाकिर मिर्जा को रासुका में निरुद्घ किया है।