फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पोस्टर का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुकी (बिजनौर)। ग्राम हकीकत पुर प्रयाग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हरिवंश राय बच्चन की जन्मतिथि पर विवेक पुस्तकालय की ओर से कविता पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर हरिवंश राय बच्चन के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

ग्राम हकीकत पुर प्रयाग जीवनपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पुस्तकें मानव की सबसे अच्छी मित्र है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए अच्छी पुस्तकें पढ़ाना अनिवार्य है। उन्होंने प्रत्येक गांव में पुस्तकालय खोलने की आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पंकज भारद्वाज ने कहा कि साहित्य का प्रसार गांव गांव तक होना चाहिए । कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार और कवयित्री सुमन चौधरी ने अपनी एक कविता सुना कर बच्चों में जोश भर दिया। उन्होंने हरिवंश राय बच्चन के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद ने कहा कि बच्चों को विद्यालय भेजने में रुचि लेनी चाहिए । बच्चों में शिक्षा का भाव पैदा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कविता पोस्टर के माध्यम से बच्चों में शिक्षा का प्रसार करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने और संचालन प्रधान अध्यापक गुलशन गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में कविता पोस्टर का नाम का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ,दीपक कुमार, सत्येंद्र सिंह, बर्गेश राठी, अखिल गुप्ता, धनीराम गुप्ता, वरुण गुप्ता, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें