फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटेलियन पायल, बैंकॉक के बिच्छवे से सजेगी सजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ की खरीददारी को तैयार हुआ बाजार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। सुहाग के प्रतीक त्योहार करवा चौथ पर सुहागिनों के सजने संवरने के लिए इस बार बाजार में बहुत कुछ नयापन आया है। आभूषण से लेकर परिधान का नया ट्रेंड लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। पहली बार बैंकाक के बिछवे और इटेलियन पायल ने बाजार में धूम मचाई है। इनमें चांदी की शुद्धता से लेकर आकर्षण डिजाइन महिलाओं को लुभा रहा है। कैट लॉक की साड़ी करवाचौथ पर बाजार में आई है। सुहाग की निशानी चूड़ियां भी एक से बढ़कर आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध हैं। इस बार चूड़ियों की जगह राजस्थानी, जयपुरी और हैदराबादी कांच के कड़ों ने ली है। यह देखने में आकर्षक और हल्के होते हैं। पहली बार यह आइटम बाजार में आया है। खास बात यह है मुनासिब दामों पर सजने संवरने का सभी सामान बाजार में उपलब्ध है।
आठ अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। इसी के चलते त्योहार पर सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने खरीददारी शुरू कर दी है। वहीं त्योहार को भुनाने के लिए बाजार तैयार हो चुका है। त्योहार पर बाजार में बहुत कुछ नया आया है। जो सुहागिनों का ध्यान खींच रहा है। करवाचौथ पर बैंकाक के चांदी के बिछवे बाजार में पहली बार आए हैं। इनमें चांदी की पूर्ण शुद्धता है। हालांकि, सामान्य बिछवों से इनका रेट अधिक है। दस ग्राम बिछवे 500 से लेकर 550 रुपये में उपलब्ध हैं। इटेलियन चांदी की पायल भी बाजार में पहली बार आई है। इसमें 95.5 प्रतिशत चांदी की शुद्धता बताई गई है। देखने में आकर्षक और मजबूत पायलों की कीमत 550 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति दस ग्राम है। सर्राफा एसोसिएशन के संयोजक कुंवर विनीत अग्रवाल ने बताया कि बैंकाक के बिछवे और हॉलमार्क इटेलियन पायल की करवाचौथ पर अधिक मांग है। दोनों ही आइटम पहली बार बाजार में आए हैं।
विज्ञापन


कैटलॉक की साड़ियां सुहागिनों का लुभा रही हैं
अमरोहा। साड़ी विक्रेता विशाल गोयल ने बताया कि इस बार करवा चौथ पर विपुल एंड विशाल की जारजट वाली कैटलॉक की साड़ी की सबसे अधिक मांग है। यह पूरी साड़ी एक ही कलर और एक ही डिजाइन में उपलब्ध है। देखने में आकर्षक और हल्की है। एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये की कीमत में यह साड़ी उपलब्ध है।
विज्ञापन


सजनी कलाई को सजाएंगे जयपुरी कांच के कड़े
अमरोहा। करवाचौथ पर सबसे अधिक चूड़ियों की मांग होती है, लेकिन बदलते जमाने के साथ इसमें भी बदलाव आया है। चूड़ियों का स्थान अब कड़ों ने लिया है। करवाचौथ पर राजस्थानी, जयपुरी और हैदराबादी कांच के कड़े पहली बार बाजार में आए हैं। देखने में आकर्षक और कई रंगों और डिजाइन में मिल रहे हैं। 40 रुपये से लेकर सौ रुपये में चार कांच के कड़े उपलब्ध हैं। महिलाओं को सबसे अधिक यह कड़े भा रहे हैं। चूड़ी व्यापारी ने बताया कि कांच के कड़ों की त्योहार पर सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें