चंदक (ब्यूरो)। बिहार की एक महिला शुक्रवार रात नींद की झपकी आने से ट्रेन से गिर गई। सुबह होने पर जब किसान अपने खेत पर पहुंचे तो उन्होंने महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया।
बिहार के जिला भोजपुर के गांव जगदीशपुर निवासी राजेश चौधरी उनकी पत्नी पूजा (30) औरबेटी प्रीति (02) किसी ट्रेन से शुक्रवार की रात बिहार से पंजाब जा रहे थे। रात को पूजा से सिर में दर्द हुआ तो वह डिब्बे के दरवाजे के पास आकर बैठ गई। नींद आने पर वह बिजनौर में मौज्जमपुर के निकट जंगलों में डिब्बे से गिर गई। सुबह होने पर जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की ट्रेन की पटरी के पास एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक उसके पति को फोन से सूचना दे दी गई है।
दवा के धोखे में किया जहरीले पदार्थ का सेवन
बिजनौर (ब्यूरो)। एक युवती और एक महिला ने दवा के धोखे में जहरीले पदार्थ का सेवन कर किया। परिजनों ने उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।
बिजनौर में रामलीला मैदान के निकट स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी रेनू (16) पुत्री कृपाल ने शुक्रवार की रात चूरन के धोखे में जहरीले पदार्थ का सेवा कर लिया। वहीं हीमपुरदीपा के गांव भनौटी निवासी अजय पाल की पत्नी माया देवी (35) ने दवाई के धोखे में कोई जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने महिला और युवती को जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत सही है।