करंट से झुलसे युवक की मौत
कोतवाली देहात। गांव अकबराबाद निवासी बिलाल अहमद (19) पुत्र असलम देर शाम गांगन नदी के पास बकरी के चारे के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ने गया था। इस दौरान वह पेड़ के पास से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बुधवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।