फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज के खिलाफ विकास भवन में धरना

Sun, 24 Feb 2019 12:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बीएसपी लोगो
विज्ञापन
बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज गिरीश चंद्र के खिलाफ पूर्व सह जोन कोआर्डिनेटर डा.सत्यपाल सिंह सहित बसपा कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में धरना दिया। गिरीश चंद्र पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की गई।
विज्ञापन


डा.सत्यपाल सिंह ने कहा कि गिरीश चंद्र व उनके प्यादों ने पार्टी को लूट का अड्डा बना दिया है। उनके खिलाफ 24 जनवरी को धरना दिया गया था तो उन्होंने अपने साथियों के साथ उन पर जानलेवा हमला किया था। कहा कि गिरीश चंद्र ने पुलिस पर दबाव बनाकर कार्रवाई नहीं होने दी।

वक्ताओं ने कहा कि नगीना व बिजनौर लोकसभा की सभी विधानसभाओं में मार्च के प्रथम सप्ताह से जनता की अदालत लगाकर गिरीश चंद्र की कार गुजारियों के बारे में जनता को बताया जाएगा। गिरीश चंद्र को पार्टी से न निकाले जाने तक यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि गिरीश चंद्र की वजह से पार्टी लगातार गिरावट की तरफ है। उन्होंने पार्टी को मृत संख्या पर पहुंचा दिया है। धरने का संचालन नजाकत अली ने किया। इस दौरान आजाद शेख, राजवीर रवि, देवेंद्र, चंदू सिंह, हरिराज, कामेंदद्र रवि, विजय रवि, नितिन रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें