फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में नजीबाबाद कंबल इकाई की जाएगी पुर्नजीवित

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबल कारखाना भवन की मरम्मत का काम शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। बंद कंबल कारखाने के जीर्णोद्धार के प्रथम चरण में खस्ताहाल भवन की मरम्मत का काम शुरू किया गया है।
नजीबाबाद के बंद कंबल कारखाना सहित प्रदेश की कई कंबल कारखाना इकाइयों को सरकार द्वारा फिर से पुनर्जीवित करने की योजना के अंतर्गत खादी ग्रामोद्योग विभाग ने कारखाने भवन के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बंद कंबल कारखाना इकाइयों को फिर से शुरू करने की योजना में लगभग दो दशक से बंद नजीबाबाद के कंबल कारखाने को फिर से चालू किया जाना है।
खादी ग्रामोद्योग के विभाग के सचिव नवनीत सहगल ने नजीबाबाद कंबल कारखाना भवन और मशीनों को लगाने में कम से कम लागत के साथ कंबल उत्पादन शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कंबल कारखाना के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक राम कवांर के निर्देशन में प्रथम चरण में कंबल कारखाना की खस्ताहाल इमारत की मरम्मत कराने का काम शुरू कराया गया है। कारखाना परिसर में अतिक्रमण के रूप में खड़े आधा दर्जन वृक्ष काटे गए हैं। कुछ पुराने वृक्षों को छांटा गया है ताकि मशीनों की स्थापना, कंबल बनाने और सुखाने आदि में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग सचिव ने अप्रैल 2019 के अंत तक बंद कंबल कारखाने में फिर से कंबल उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कंबल कारखाना जीर्णोद्धार के लिए मुजफ्फरनगर में बंद हुई कंबल इकाई की मशीनें अमृतसर में रिपेयरिंग के बाद नजीबाबाद में स्थापित की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें