मतदान के प्रति मतदाताओं को किया जागरूक
नजीबाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद में मतदाता को जागरूक के लिए मैजिक शो आयोजित किया। जादूगर एनए पाशा ने जादू के खेल दिखाकर मतदाता को मतदान करने का संदेश दिया।
नगर पंचायत जलालाबाद में चेयरपर्सन सायरा अंसारी, अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जादूगर एनए पाशा ने लोगों को जादू के खेल दिखाकर मनोरंजन किया और खेल-खेल में मतदान के प्रति जागरूक किया। कर्तव्य है मतदान हमारा, मजबूत रहे लोकतंत्र हमारा, मतदान हमारा अधिकार, इससे बनती है सरकार जैसे स्लोगन के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदान करने का संदेश दिया। चेयरपर्सन सायरा अंसारी व अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा ने मतदाताओं को स्वच्छ सरकार व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करने की सलाह दी। उन्होंने 18 वर्ष आयु के सभी युवक-युवतियों से अपना मतदाता पहचानपत्र बनवाने की सलाह दी। इस अवसर पर सभासद लियाकत अंसारी, हाजी याकूब अंसारी, मो.यूनुस अंसारी, मो.इरशाद, जमीर अहमद, जहीर अहमद, आफताब आलम, नईम अहमद, मो.नौशाद आदि मौजूद रहे।