फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने एसपी से हीमपुर पुलिस की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने एसपी से की शिकायत
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। पुलिस द्वारा गांव टूंगरी के ग्राम प्रधान का चालान करने को लेकर ग्राम प्रधानों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला।
गांव टूंगरी के ग्राम प्रधान चरन सिंह का पुलिस ने 151 में चालान कर दिया। इसे लेकर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों में भारी आक्रोश है। इसी संदर्भ में सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल से मिला। बताया कि 12 जनवरी की देर शाम ग्राम प्रधान चरण सिंह ब्लॉक जलीलपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपने गांव में पहुुंचने पर गांव के ही जयवंश ने गाड़ी के आगे खड़ा होकर सरिया से वार कर दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया और ग्राम प्रधान बाल-बाल बच गए। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पीड़ित ग्राम प्रधान चरन सिंह का भी आरोपी के साथ चालान कर दिया। इसे लेकर ग्राम प्रधानों में हीमपुर पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से थाने के एसआई रमेशचंद दूबे को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार चिकारा, ग्राम प्रधान नरेश कुमार, राहुल कुमार, देवकी, कुलदीप, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गए
मंडावर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय बहन को गांव निवासी चार युवक रविवार कि देर शाम बहला फुसलाकर ले गए। परिजनों ने आरोपी के यहां जाकर पूछताछ की तो युवती आरोपियों के घर मिली। पुलिस ने युवती को बरामद कर मेडिकल परीक्षण भेज दिया, जबकि आरोपी तीन सगे भाई फरार हो गए। थाना प्रभारी मंडावर अंशुमाली भारती ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें