तीन देशाें से मिले नौ लाख क्विंटल चीनी के ऑर्डर
बिजनौर। शासन ने चीनी मिलों को चीनी बेचने के लिए देशों का आवंटन कर दिया है। जिले की तीन चीनी मिलों को नौ लाख क्विंटल से अधिक चीनी व सिंगापुर भेजने के ऑर्डर मिल गए हैं। डीसीओ के अनुसार चीनी मिलों ने आवंटित चीनी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
डीसीओ यशपाल सिंह के अनुसार चीनी के गिरते रेट से उबरने के लिए चीनी मिल विदेश में चीनी बेचेंगे। जिले के चीनी मिल चाइना, सिंगापुर व इंडोनेशिया चीनी बेच सकेंगे। इन देशों से मिलों को आर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। बिजनौर चीनी मिल को चाइना से एक लाख क्विंटल व धामपुर मिल को करीब साढ़े छह लाख क्विंटल तथा बहादरपुर चीनी मिल को सिंगापुर से 1.63 लाख क्विंटल चीनी खरीदने का ऑर्डर मिला है। मिलों ने चीनी भेजनी शुरू कर दी है। विदेश में चीनी 2200 रुपये प्रति क्विंटल के रेट से जा रही है। डीसीओ के अनुसार बिलाई मिल ने शनिवार को दो करोड़ बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। मिल पर 23.5 करोड़ पुराना बकाया रह गया है।