फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में वृद्ध की मौत
विज्ञापन

नूरपुर। अमरोहा मार्ग पर गांव रतनगढ़ के पास कार एवं ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में कार सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो अन्य घायल हो गए।
नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बीरबलपुर उर्फ बूढ़पुर निवासी मायाराम पत्नी सरोज देवी व पुत्र कपिल के साथ अमरोहा क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में हुई एक मौत में शामिल होने गए थे। देर शाम वह वहां से लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे गांव रतनगढ़ के पास उनकी कार की सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मायाराम (65) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सरोज और कपिल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। देर शाम तक शव अस्पताल में रखा हुआ था। पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन


बस-ट्रक की टक्कर में छह नेपाली नागरिक घायल
बिजनौर। मुजफ्फरनगर से नेपाल जा रही एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई नेपाली नागरिक भी घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायल चले गए।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में एक बस मुजफ्फरनगर से नेपाल जा रही थी। बस में नेपाल के अलावा आसपास के जिलों के कई यात्री भी थे। बस की टक्कर बैराज रोड पर माउंट लिट्रा जी स्कूल के पास खड़े ट्रक से हो गई। बस और ट्रक की भिड़ंत में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में शाहजहांपुर निवासी देवेंद्र सिंह, लखीमपुर निवासी पुनीत गुप्ता, नेपाल के धनगढ़ी निवासी चंदा जोगी, चितर भट्ट, बसंती, दीपक, विश्वनाथ व बिशना जोशी शामिल हैं। जिला अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें