चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
नजीबाबाद। पीस मॉडल स्कूल साहनपुर ने चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। जुबी, सानिया, वजाहत, मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता संयोजक एम अकरम खां ने परिणामों की घोषणा की।
प्रतियोगिता में वर्ग अ में पब्लिक मॉंटेसरी स्कूल की जुबी ने प्रथम, कृष्णा प्यारी माहेश्वरी स्कूल की आफरीन और मदरसा अंजुमन हादी उल उलूम राहूखेड़ी के शाहरुख ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पीस मॉडल स्कूल साहनपुर और एसएम पब्लिक स्कूल के कृष्णा और अनस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मदरसा सिराजुल उलूम साहनपुर की साहिबा और राहूखेड़ी उमैर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वर्ग ब में मेहर बाल सदन की सानिया ने प्रथम, गुरुराम राय के सयान और पब्लिक मॉंटेसरी स्कूल की माहेनूर ने द्वितीय, मदरसा इस्लामिया अरबिया की शुमायला और लिटिल एंजिल भागूवाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मदरसा फैज-ए-आम की उजमा और चाचा नेहरू बाल विद्या मंदिर की निदा नाज ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वर्ग स में कासमिया इंटर कॉलेज के वजाहद ने प्रथम, लेडीआमना स्कूल की नजराना और आरएन केला के अभिषेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लेडीआमना की शुमायला, गुरुराम राय की साक्षी ने तृतीय प्राप्त किया। एसएम पब्लिक स्कूल के सैफ अली और कृष्णा प्यारी माहेश्वरी की रूकय्या ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वर्ग द में अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज की मनीषा रानी ने प्रथम, लेडीआमना की सुबहानी और अली जौहर की आरती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुरु राम राय की तुबा हाशिम, फारूख उल उलूम की मंतशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अली जौहर की अहमदी और मदरसा फारूख उल उलूम जूनियर हाईस्कूल की फिरदौस ने चौथा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला के सभी विजेताओं को पीस मॉडल स्कूल साहनपुर के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।