फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ सब इंस्पेक्टर के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीश का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अफजलगढ़। बीएसएफ सब इंस्पेक्टर की मृत्यु के बाद शव पैतृक गांव पहुंचने पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र ने शव को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर पुलिस बल सहित सीओ और क्षेत्र के लेखपाल सहित पूर्व सैनिक व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायपुर में गांव कादराबाद निवासी बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर जगदीश की मौत हो गई थी। उनका शव सोमवार सुबह गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन करने लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दिल्ली के छावला कैंप 25 बटालियन बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर सत्यवान, कुलवंत सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी रोहिताश सिंह सहित आरक्षी धर्मेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, के मनोहर रेड्डी, अरविंद कुमार, राजेश, रामानुज मिश्रा ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद जगदीश के आवास से शव यात्रा शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होकर उसके खेत पर पहुंचीं। उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रियांक कुमार ने शव को मुखाग्नि दी। शव यात्रा में बीएसएफ के जवानों सहित सीओ कृपाराम कन्नोजिया, पुलिस निरीक्षक रमेश बाबू, उपनिरीक्षक नरेंद्र पाल अग्निहोत्री, भूतपूर्व सैनिक सत्येंद्र फौजी, दिलवर गुसांई रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह नेगी, मदन सिंह रावत, हर्ष रावत, दर्शन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें