50 गंगा सेवक मंडल करेंगे गंगा को निर्मल
नजीबाबाद । शांतिकुुंज पर योग और कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का गायत्री मंत्रोच्चारण व समाज सेवा के संकल्प के साथ समापन हुआ। साथ ही निर्मल गंगा जन अभियान को सफल बनाने के लिए 50 गंगा सेवक मंडलों का गठन किया ।
शांतिकुंज के जोनल कार्यालय में गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित चार दिवसीय योग और कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि रामयश तिवारी ने कहा कि मानव के लिए समाज सेवा सबसे पुण्य कर्म है। भारतीय संस्कृति विश्व की संस्कृति से तभी श्रेष्ठ है। डॉ.दीपक कुमार की देखरेख में आयोजित 16 जनपदों से आए गायत्री साधकों और प्रतिनिधियों ने गायत्री मंत्रोच्चारण के बीच समाज सेवा का संकल्प लिया। गायत्री साधकों ने एक स्वर में ‘ग्राम बचाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के जयघोष से पंडाल गुंजायमान कर दिया। शांतिकुंज के निर्मल गंगा जल अभियान प्रभारी सदानंद आंबेडकर योगेंद्र गिरी ने सुरेंद्र एड., सोमेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में 50 गंगा सेवक मंडलों का गठन किया। व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, हरीश शर्मा, राज भटनागर, मधुबाला गुप्ता, कामेश शर्मा सहित अनेक गायत्री साधकों को सहयोग रहा।