अमरोहा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा प्रमुख मायावती एक्शन मूड में है। बसपा जिला उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। निष्कासित होने वालों में नौगांवा विधानसभा प्रभारी भी शामिल हैं। बसपा सुप्रीमो के इस एक्शन से पार्टी नेताओं में खलबली मच गई है।
बुधवार को जिला अध्यक्ष रामऔतार सिंह ने बताया कि बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईनी, मुख्य जोन प्रभारी मुरादाबाद मंडल के गिरीश चंद, पूर्व विधायक राजकुमार गौतम और रणविजय की संस्तुति पर नौगांवा सादात विधान सभा प्रभारी चौधरी जयदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष शाहनावाज चौधरी और कार्यकर्ता फुरकान अहमद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। देर शाम पत्र जारी होते ही जिले के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।