फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से बीमार पांच की हालत में सुधार, चार की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली गांव में पनीर और छोले की सब्जी खाकर फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए परिवार के नौ सदस्यों में से पांच लोगों की हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि चार लोगों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डिडौली गांव निवासी जहीर और जुल्फेकार के परिवार के नौ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। रात में उल्टी-दस्त और सिर दर्द की शिकायत होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, हालत में सुधार नहीं होने पर सोमवार को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन, मंगलवार को फिर से उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें फिर से जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार सुबह जहीर, परवीन, तौसीफ, शबनूर और सुब्हान की हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि चार पीड़ित फहीदन, मुनीशा, महक और फात्मा का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें