रूखालू/बुरावली। गंगेश्वरी विकास खंण्ड के खरपड़ी न्यायपंचायत में शनिवार को न्यायपंचायत स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा और शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन श्रीप्रकाश वीर शास्त्री इंटर कालेज रहरा के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
प्राथमिक स्तर में 100 मीटर दौड़ में सुहेल प्रथम, प्रशांत ने द्वितीय, अजीत तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में सुहैल प्रथम, पंकज दूसरे, किशनपाल तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी के बालकों ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पिंकी प्रथम, धनवती दूसरे, पूजा तीसरे स्थान पर रही। कबड्डी में कृष्णा पब्लिक स्कूल और खो-खो प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी की टीम विजेता रही। जूनियर स्तर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में नेमपाल प्रथम, दीपक द्वितीय, खड़गरानी तीसरे पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में न्यू लाइफ स्कूल विजेता बना। खो-खो में प्रकाशवीर शास्त्री स्कूल ने बाजी मारी। जूनियर स्तर बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में ममता प्रथम, नीलम दूसरे, रानी तीसरे पर रही। कबड्डी और खो-खो में श्रीप्रकाश वीर शास्त्री विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान ब्लॉक व्यायाम शिक्षक वैभव गुप्ता, विद्यालय प्रधानाचार्य आमोद त्यागी, वसीम अहमद, सुरेश सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।