अमरोहा। नौगावां सादात एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने बोरा गांव के प्राइमरी स्कूल में सेक्रेटरी, लेखपाल और पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें राशन, विद्युत शौचालय और आवास आदि विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में गांव का विकास खुलकर आया। ओडीएफ घोषित जनपद के इस गांव में एक भी शौचालय नहीं बना है। जिससे नाराज एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। ग्राम प्रधान और डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएलओ की मतदाता सूची का भी सत्यापन भी किया। एसडीएम ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे ग्राम प्रधान कार्य बेहद खराब रहा है। गांव में एक भी शौचालय नहीं बनवाया गया है। खंड विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए शौचालय नहीं कारण पूछा। एसडीएम ने दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया है।