फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम ओवर हैड टैंक की मोटर फुंकी, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद पर नहीं मिला पेयजल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मंडावली। राहतपुर खुर्द में जल निगम ओवर हैड टैंक की विद्युत मोटर फुंकने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से जुझना पड़ रहा है। ईद के दिन भी पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।
राहतपुर खुर्द में स्थित जल निगम के ओवर हैड टैंक से कई गांव को पेयजल आपूर्ति दी जाती है। पांच दिन पहले ओवर हैड टैंक की विद्युत मोटर फुंक गई थी। त्योहार के दिन विद्युत मोटर ठीक न होने से गांव शेखुपुरा आलम, लाहक कला, लाहक खुर्द, साहबपुरा उमराव, प्रेमपुरी, रहमापुर, विजयपुर, नंगल पिथौरा के ग्रामीण के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों मरगूब आलम, मुस्तफा, मकसूद, बाबू, जावेद, महफूज, सब्बू आदि का कहना है कि शासन की मंशा के विपरीत जल निगम ने उदासीन रवैय्या अपनाते हुए ईद के मौके पर भी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था समय पर दुरुस्त नहीं की। ग्रामीणों को आरोप है कि जल निगम ओवर हैड टैंक का ऑपरेटर रुपराम आए दिन गायब रहता है। जिससे जल निगम की टंकी की विद्युत मोटर बार-बार फुुुंक रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने की मांग करते हुए लापरवाह ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें