फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर पकड़ी घटतौली, सात का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बाट माप विभाग की टीम ने तहसील क्षेत्र में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। दुकानों पर प्रति किलोग्राम पर 100 ग्राम तक की घटतौली पाई गई। सात दुकानदारों का चालान किया गया है। समन शुल्क के रूप में 11 हजार रुपये की वसूली दुकानदारों से की गई।
विज्ञापन

बाट माप अधिकारी विमलेश सिंह और सहायक बालम सिंह ने दुकानों पर छापेमारी की। सिविल लाइंस स्थित श्री बीकानेर स्वीट सेंटर पर बिना मोहर लगे बाट आदि से मिठाई की माप होती मिली। इस पर दुकान मालिक का चालान किया गया। इसके अलावा सिंघानिया स्वीट सेंटर, श्रीराम स्वीट सेंटर, सुनील स्वीट्स व बजरंगी मिष्ठान भंडार पर जाकर देखा गया तो मिठाई के डिब्बे को भी मिठाई के साथ ही तोला जा रहा था। प्रति किलोग्राम मिठाई पर 100 से 110 किलोग्राम की घटतौली की जा रही थी। हल्दौर की दो और गंज की एक दुकान पर भी घटतौली पाई गई। सभी सात दुकानदारों का चालान कर दिया गया। बाट माप अधिकारी विमलेश सिंह के मुताबिक घटतौली करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें