समायोजन के लिए 21 को भरे जाएंगे विकल्प पत्र
बिजनौर। शिक्षकों के विरोध के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग ने सरप्लस शिक्षकों की सूची फिर से तैयार कर ली है। बीएसए महेश चंद्र ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों से 21 अगस्त को विकल्प पत्र भर कर स्कूल लॉक करने के निर्देश दिए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।
16 अगस्त को शिक्षकों के विरोध के चलते समायोजन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। लेकिन सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के आदेश के चलते दुबारा से सूची तैयार की गई है। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है। तैयार सूची खंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के ऐसे सरप्लस शिक्षक जो असाध्य रोगों से ग्रसित हैं, विकलांग शिक्षक एवं सभी शिक्षिकाओं के विकल्प पत्र 21 अगस्त को दोपहर तीन बजे राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में भरवाए जाएंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची एक-दो दिन में तैयार हो जाएगी।