हसनपुर। भाकियू भानु की ओर से बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने ब्याज सहित गन्ना भुगतान दिलाने की मांग उठाई। वहीं किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
मंडी समिति हसनपुर में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित किया जाए। देश में किसान आयोग का सक्रिय गठन करते हुए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। किसान की फसलों का मूल्य बढ़ाने की बात कही। कहा कि किसानों को फर्द लाने के लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं। चंदनपुर चीनी मिल में चल रहे सैकड़ों अवैध सट्टे को बंद कराने की मांग को उठाया। इसके साथ ही बांग्लादेश घुसपैठियों को देश से निकाला जाए। घुसपैठियों की वकालत करने वाली ममता बनर्जी की निंदा की गई। कहा कि भुगतान न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहकारी चीनी मिल गजरौला हसनपुर के 40 ग्राम सहकारी समिति असमोली जनपद संभल को दिए जाने पर समर्थन किया। मांग पूरी नहीं होने पर 24 अगस्त को एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। अध्यक्षता रमेश चौहान और संचालन हरकेश सिंह ने किया। इस मौके पर हरपाल सिंह, मनोज नागर, साबिर अली, देवेंद्र सैनी ,जय प्रकाश गुप्ता, निजानंद, कोमेंदर, रमेश नगर, योगेंद्र कुमार मौजूद रहे ।