फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर, चांदपुर मिल में नहीं शुरू हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। किसानों और प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद भी वेव ग्रुप की बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल में मरम्मत शुरू नहीं की गई है। भाकियू ने इसके विरोध में गन्ना समिति बिजनौर में पंचायत बुलाई है।
विज्ञापन

शासन की आगामी पेराई सत्र में चीनी मिल 15 अक्तूबर से शुरू करने की योजना है। पेराई सत्र को समय से पूरा करने व किसानों को गेहूं बोने के लिए पर्याप्त समय देने के लिए इस बार ऐसा किया जा रहा है। मगर, चांदपुर व बिजनौर चीनी मिल में मरम्मत कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है। वेव ग्रुप के अधिकारी शासन व प्रशासन के अधिकारियों की भी नहीं सुन रहे हैं। बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल से करीब 40 हजार किसान जुड़े हैं। इसके विरोध में भाकियू ने शुक्रवार को गन्ना समिति बिजनौर में पंचायत बुलाई है। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार पंचायत में मुख्य रूप से बिजनौर व चांदपुर मिल के किसानों को बुलाया गया है। पंचायत में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश सरकार व वेव ग्रुप के खिलाफ पंचायत में कड़े फैसले लिए जाएंगे। वेव ग्रुप के कारोबार पर कब्जा किया जाएगा। कहा कि अगर आंदोलन का स्वरूप बड़ा करने का निर्णय लिया गया तो इसके लिए सभी पदाधिकारियों से तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें