ढबारसी। शटडाउन के बाद भी आपूर्ति चालू होने पर केबिल ठीक करने गया लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। जिसमें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गुस्साए परिजनों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा। बिजलीकर्मी बिजलीघर छोड़कर कर भाग निकले।
शुक्रवार को ढबारसी बिजली घर पर तैनात लाइनमैन हरवंश शटडाउन लेकर ढबारसी में ही केबिल ठीक करने गया था, लेकिन बिजलीघर से शटडाउन वापस लिए बिना ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी। जिससे लाइनमैन हरवंश को करंट लगा और गम्भीर रूप से झुलस गया। लाइनमैन को घायल हालत में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। लाइनमैन के परिजनों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। वहां तैनात बिजली कर्मी बिजलीघर छोड़ भागे।
पांच घंटे ठप रही पचास गांवों की बिजली
ढबारसी। शटडाउन के बाद भी बिजली सप्लाई होने पर करंट से झुलसे लाइनमैन के परिजनों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों के तेवर देख बिजलीघर के कर्मचारी वहां से भाग निकले। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब पचास गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक ठप रही।