फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांड्री एंव ड्राइक्लीनिंग की दुकान के लिए ब्याज रहित ऋण देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अनुसूचित जाति के धोबी समाज के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार लांड्री एवं ड्राइक्लीनिंग के व्यवसाय के लिए ब्याज रहित ऋण मुहैया कराएगी। योजना के तहत शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार की स्थापना का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वित्त एवं विकास निगम की ओर से संचालित इस योजना के तहत धोबी समाज के गरीब युवा लांड्री एंव ड्राइक्लीनिंग का व्यवसाय कर सकते हैं। योजना में दो लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण सरकार की ओर से मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति के जिन लोगों के पास व्यावसायिक क्षेत्रों में जमीन तो है लेकिन वहां दुकान बनाने के लिए धन की कमी है। ऐसे लोगों को दुकान बनाने के लिए सरकार की योजना के अनुसार वित्त एवं विकास निगम की ओर से 78 हजार रुपये ब्याज रहित ऋण के रूप में मुहैया कराए जाएंगे। दोनों योजनाओं में शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के युवाओं को मौका दिया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों योजनाओं में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें