फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना मूल्य मांगा 450 रुपये क्विंटल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने गन्ना मूल्य मांगा 450 रुपये क्विंटल
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू भानु की मासिक पंचायत में किसानों के गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान कराने सहित अनेेक मुद्दों पर चर्चा की। अगले पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

गन्ना सहकारी समिति में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने कहा कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। सरकार किसान की ओर से मुंह मोड़ रही हैं। किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पंचायत में जिला प्रशासन से किसानों का शत प्रतिशत कर्जा माफ कराने, बिजली की बढ़ी विद्युत दर वापस लेने, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले किसानों व मजदूरों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, नहरों में निर्बाध पानी देने, विद्युत आपूर्ति ठीक करने, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग की गई। पंचायत में धर्मपाल सिंह, शिव कुमार, शेर अली, अमरपाल सिंह, वीर सिंह, कल्याण सिंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें