फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी के महावीर का था तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। तीन दिन पूर्व नजीबाबाद में एक तालाब से मिले शव की शिनाख्त पौड़ी गढ़वाल के गांव बिडोली निवासी महावीर सिंह रौथाण के रूप में हुई है। वह लुधियाना से अपनी पुत्री की शादी के लिए 14 अप्रैल को रवाना हुए थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। शादी के बाद ढूंढने निकले परिजनों ने नजीबाबाद मिले अज्ञात शव महावीर का होने की पुष्टी की।
विज्ञापन

पौड़ी गढ़वाल के गांव बिडोली (बिडोलस्यूं) निवासी 55 वर्षीय महावीर सिंह रौथाण लुधियाना की एक हौजरी में काम करते थे। महावीर सिंह की पुत्री की 18 अप्रैल को शादी थी। लुधियाना से 14 अप्रैल को गांव के लिए रवाना हुए महावीर सिंह के गांव न पहुंचने पर शादी की खुशियां फीकी पड़ गई थीं। महावीर के न मिलने पर परिजनों ने किसी तरह 18 अप्रैल को किसी तरह शादी की रस्मों को पूरा किया। शादी के बाद महावीर सिंह के साले जसपाल सिंह भंडारी और दामाद दिनेश सिंह गुसाईं उनकी तलाश में रविवार को नजीबाबाद पहुंचे। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर चार दिन पूर्व आरपीएफ ने महावीर सिंह को नशे की हालत में स्टेशन पर देखे जाने की पुष्टी की।
नजीबाबाद में 19 अप्रैल की सुबह भारत सिनेमा के निकट तालाब से एक शव मिलने की जानकारी पर परिजनों ने थाना प्रभारी डीएस धामा से संपर्क किया। परिजनों ने शव से मिले कपड़े, जूते से शव महावीर सिंह का होने का संदेह व्यक्त करते हुए बिजनौर पहुंचकर उनकी पहचान की। रविवार शाम बिजनौर से शव लेकर परिजन अंतिम संस्कार हेतु पौड़ी के लिए रवाना हो गए। अनुमान है कि लुधियाना से रवाना होने के बाद किसी जहरखुरानी गिरोह ने महावीर सिंह को नशा देकर उनके साथ लूटपाट की। नजीबाबाद से कोटद्वार जाते समय तालाब में गिरने से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में उनकी मौत दम घुटने से होने की पुष्टी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें