हसनपुर/उझारी । पुलिस ने एक घर में छापा मारकर अवैध रुप से रखे गए 33 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें 13 घरेलू और 20 कमर्शियल सिलेंडर पुलिस को मिले हैं।
मोहल्ला कादरी चौक में गुरुवार की शाम को सैदनगली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि नईम के घर में अवैध रूप से सिलेंडर रखे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से 13 गैस सिलेंडर घरेलू तथा 20 सिलेंडर कमर्शियल बरामद कर लिए। बताया जाता है कि काफी समय से यह धंधा चल रहा था। पुलिस ने वहां से बाट तराजू और पाईप वगैरह भी बरामद किए हैं। मकान स्वामी नईम को पुलिस ने विकलांग होने की वजह से चेतावनी देकर वहीं छोड़ दिया है। सिलेंडर लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की छापेमारी से नगर में चर्चाओं का दौर चलता रहा।