फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदलते बीमार पड़ने लगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम के बदलते मिजाज ने एक बार फिर बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। शहर के निजी और सरकारी अस्पतालों में इन दिनों वायरल फीवर और इंफेक्शन के मरीज बड़ी सख्या में इलाज कराने आ रहे है। इसके अलावा निमोनिया के मरीजों में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। डाक्टरों की मानें तो मौसम में बदलाव के कारण ऐसी बीमारियां हो रही है।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम नवजात शिशुओं समेत पांच वर्षो तक के उम्र वाले बच्चों पर कहर बरपा रहा है। इनके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है। ऐसे में इनका बीमार पड़ना स्वाभाविक है। इन दिनों अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पहले की अपेक्षा दो सौ से ढाई सौ अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है। जिसमें अधिकांश नवजात समेत बच्चे शामिल है। जिला अस्पताल के डाक्टर विनय भार्गव का मानना है कि पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम में कुछ नरमी आई है। जिसके चलते वायरल बुखार समेत निमोनिया से लोग पीड़ित हो रहे है। इन बीमारियों से निजात पाने के लिए सावधानी और एहतियात बहुत जरूरी है।
लक्षण
- बार-बार छिंक आना
- तेज बुखार होना
- बदन और हड्डियों में दर्द होना
सलाह
- शरीर को गिले कपड़े से पोछे
- ठंडे पानी और कूलर से बचे
- गरम भोजन और पेय पदार्थ लें
-----------------------------
- जब भी मौसम बदलता है तब तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है, जिसके चलते वायरस शरीर में तेजी से संक्रमित हो जाता है। वैसे तो वायरल फीवर के लक्षण अन्य आम फीवर के तरह ही होते है, मगर इनको नजरअंदाज न करने पर अवस्था गंभीर हो जाती है। ऐसे में डाक्टर से तुरंत परामर्श लें। - डा. विनय भार्गव, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें